नेपाल सीमा पर तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, नौतनवा पुलिस ने 15 लाख रुपये का माल किया बरामद

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, राजस्व विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में फ्लेवर्ड हुक्का, भारतीय यूरिया खाद और कपड़ा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के मार्गदर्शन में सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज की गई थी। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर नौतनवा पुलिस ने नेपाल सीमा की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही खेप को घेराबंदी कर जब्त कर लिया।

15 लाख रुपये का सामान बरामद, कस्टम एक्ट में कार्रवाई
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, एसएसबी और पुलिस टीम की उपस्थिति में बरामद सामान की जांच की गई। बरामद सामग्री में:

फ्लेवर्ड हुक्का: 1 किग्रा के 324 पीस, 500 ग्राम के 12 पीस तथा 250 ग्राम के 528 पीस

यूरिया खाद: 9 बोरी (भारतीय यूरिया)

कपड़ा: 2 बड़े और 3 छोटे गठ्ठर

मामले में कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में शामिल संयुक्त टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रशांत दुबे, महिला उपनिरीक्षक अनामिका चौहान, कांस्टेबल अनुज कुमार, रजनीश, अनुराग, मनीष, हिमांशु व महिला कांस्टेबल अंकिता यादव शामिल रहे। राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव तथा एसएसबी की ओर से एसआई दीपक कर्माकर व उनकी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि सीमा पार तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.