बुलंदशहर:डिबाई में ‘श्री अन्न’ योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन, प्राकृतिक खेती और फार्मर रजिस्ट्री पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

डिबाई (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद में श्री अन्न योजना के अंतर्गत आज शनिवार को विकास खंड परिसर डिबाई में ब्लॉक स्तरीय कृषक प्रशिक्षण व गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में श्री अन्न योजना के अंतर्गत आज शनिवार को विकास खंड परिसर डिबाई में ब्लॉक स्तरीय कृषक प्रशिक्षण व गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी भंवर सिंह ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।

गोष्ठी के दौरान कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने किसानों को उपज बढ़ाने और लागत घटाने के कई गुरु सिखाए

श्री अन्न और फार्मर रजिस्ट्री: कृषि विशेषज्ञ एडीओ अजीत गिरि ने श्री अन्न , प्राकृतिक खेती, फैमिली आईडी तथा फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया और उसके फायदों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी।

मक्का की खेती: राजकीय बीज गोदाम प्रभारी इन्द्रपाल ने मक्का की उन्नत खेती, बीज चयन और बेहतर पैदावार के तरीकों पर प्रकाश डाला।

खरीफ फसलें व यंत्रीकरण: खंड तकनीकी प्रबंधक मुकेश कुमार ने खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों के प्रबंधन की जानकारी दी, वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलीप कुमार ने कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि उपकरणों के प्रयोग पर चर्चा की।

गोष्ठी में बड़ी संख्या में जुटे किसान

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी समस्याओं का समाधान जाना। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबू सिंह,सतीश चंद्र,मुकेश शर्मा,कुलदीप कुमार,वीरेंद्र सिंह,रविन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।

सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर लगातार महिलाओं, बच्चों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की आवाज संसद में मजबूती से उठा रहे हैं। उनके इस प्रयास से पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि देश भर में आंगनवाड़ी व्यवस्था को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.