संसद में गूंजा आंगनवाड़ी का मुद्दा: सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने उठाई कार्यकर्ताओं के मानदेय और सुविधाओं की बात

बलिया

बलिया जनपद के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने संसद में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं के मानदेय, कुपोषण की रियल-टाइम निगरानी और सीएसआर फंड के माध्यम से विकास से जुड़े बेहद अहम सवाल उठाए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ ने संसद में आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, कार्यकर्ताओं के मानदेय, कुपोषण की रियल-टाइम निगरानी और सीएसआर फंड के माध्यम से विकास से जुड़े बेहद अहम सवाल उठाए।

सांसद के सवालों का लिखित उत्तर देते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा सदन के सामने रखा।

सरकार ने जवाब में बताया कि उत्तर प्रदेश सहित देश भर में ‘मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0’ के तहत 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं और किशोरियों को 6 प्रमुख सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें पूरक पोषण, प्री-स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और रेफरल सेवाएं शामिल हैं।

मानदेय और इंसेंटिव का गणित

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय की स्थिति स्पष्ट करते हुए सरकार ने बताया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये प्रतिमाह। (साथ ही 500 रुपये प्रति माह परफॉर्मेंस इंसेंटिव)।

आंगनवाड़ी सहायिका: मानदेय 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये प्रतिमाह। (साथ ही 250 रुपये प्रति माह परफॉर्मेंस इंसेंटिव)।

राज्य का अंश: राज्य सरकारें अपने स्तर से भी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान करती हैं।

सरकार ने बताया कि ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप के जरिए सेवाओं की रियल-टाइम निगरानी हो रही है। देश भर में 99.88% पंजीकृत लाभार्थियों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगी है। टेक-होम राशन के वितरण के लिए ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ लागू किया गया है।

इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों के ढांचागत विकास में निजी व सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेने के लिए ‘पंखुड़ी पोर्टल’ शुरू किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.