बलिया:लखनऊ में बनेगा नया रिकॉर्ड: राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन 30 अक्टूबर को कराएगा 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह, दहेज मुक्त भारत का संकल्प

बलिया

बलिया जनपद के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शनिवार को राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में शनिवार को राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े सामूहिक विवाह समारोह और ‘दहेज मुक्त भारत’ अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ स्थित मान्यवर श्री कांशीराम जी सांस्कृतिक स्थल पर एक भव्य और ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वृहद समारोह में 51 हजार जोड़ों का विवाह एक ही मंडप तले संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में कोढ़ की तरह फैली दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करना और गरीब व जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाना है।

प्रेस वार्ता के दौरान श्री यादव ने जानकारी दी कि संस्था के संस्थापक निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में विभिन्न राज्यों के महामहिम राज्यपालों, मुख्य सचिवों तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। सभी अधिकारियों ने संस्था के इस सामाजिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया है। 30 अक्टूबर के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल और मुख्य सचिव सहित कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले पात्र जोड़ों के चयन और पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कड़े मानकों का ऐलान किया

सत्यापन अवधि: जोड़ों का सत्यापन कार्य 1 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा।

सत्यापन में सही पाए जाने वाले जोड़ों को ‘प्रवेश पास सह सामग्री पास कार्ड’ जारी किया जाएगा। इसी कार्ड पर संस्था द्वारा दिए जाने वाले उपहारों और गृहस्थी के सामानों का पूरा विवरण दर्ज होगा।फर्जीवाड़े पर कड़ी कार्रवाई: बिना पास कार्ड के समारोह में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। यदि जांच के दौरान कोई भी आवेदन फर्जी या मानकों के विपरीत पाया गया, तो उसका नाम तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रेस वार्ता के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने आम जनता और प्रबुद्ध वर्ग से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और अधिक से अधिक पात्र व जरूरतमंद जोड़ों को इस अभियान से जोड़ने की भावुक अपील की।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.