जोगिया (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद में एक तरफ जहां सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास और सहूलियत के लिए हर गांव में पंचायत भवनों का निर्माण कराकर हाईटेक सुविधाएं देने का दावा कर रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में एक तरफ जहां सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास और सहूलियत के लिए हर गांव में पंचायत भवनों का निर्माण कराकर हाईटेक सुविधाएं देने का दावा कर रही है वहीं सिद्धार्थनगर जिले के विकासखंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत जखौलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बना पंचायत भवन भ्रष्टाचार और विभागीय अनदेखी की भेंट चढ़ चुका है।
लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन देखरेख और बजट की बंदरबांट के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
पंचायत भवन में सुविधा के नाम पर सन्नाटा
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के नाम पर सरकारी धन का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है। वर्तमान में भवन की स्थिति बेहद जर्जर और बदहाल है।
दरवाजे ही गायब: पंचायत भवन में सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले दरवाजे ही नदारद हैं, जिससे भवन लावारिस स्थिति में पड़ा है।
लाइट-पंखा और पानी गायब: भवन के भीतर न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पंखे लगे हैं। भीषण गर्मी में यहां बैठना भी दूभर है।
शौचालय की दुर्दशा: बाथरूम में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं, निर्माण में प्रयुक्त घटिया सामग्री के कारण बाथरूम में लगी टाइल्स उखड़कर बिखर चुकी हैं।
ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि पंचायत भवन के निर्माण और रखरखाव में अधिकारियों की मिलीभगत से खुलकर भ्रष्टाचार का खेल खेला गया है। इस पूरी बदहाली और अनियमितता का मामला कई बार संबंधित उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया, लेकिन इसके बावजूद भी अब तक न तो किसी जिम्मेदार पर कोई कार्रवाई हुई और न ही पंचायत भवन की स्थिति में कोई सुधार किया गया।
ग्रामीणों में आक्रोश
अधिकारियों की इस उदासीनता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जल्द से जल्द पंचायत भवन को सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है।
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुलरिहा कला गांव के पास स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की भीषण भिड़ंत में अड्डा बाजार के जाने-माने व्यवसायी लखी अग्रहरि जी का मौके पर ही निधन हो गया,जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/viP8zng4sx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 1, 2026













