महराजगंज:फरेन्दा में वन विभाग का बड़ा एक्शन,अवैध लकड़ी लदी पिकअप और ई-रिक्शा जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

फरेन्दा

महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र में फल-फूल रहे लकड़ी तस्करी के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए फरेन्दा वन विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र में फल-फूल रहे लकड़ी तस्करी के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए फरेन्दा वन विभाग ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर अवैध लकड़ी से लदी एक पिकअप और मौके से एक ई-रिक्शा को जब्त किया है। वन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही हरकत में आई वन विभाग की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और लकड़ी लदी पिकअप ( नंबर UP 56 BT 3635) को रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

इसी दौरान मौके से तस्करी के खेल में इस्तेमाल हो रहा एक ई-रिक्शा (नंबर UP 56 AT 3957) भी बरामद किया गया। वन टीम दोनों जब्त वाहनों और लकड़ी को रेंज कार्यालय ले आई, जहां नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल रही यह टीम
तस्करी के खिलाफ चलाए गए इस सफल अभियान में वन विभाग की संयुक्त टीम मुस्तैद रही:

डिप्टी रेंजर: अरुण कुमार सिंह एवं अनिल सिंह

वन दरोगा व कर्मी: सूरज पाल, विजय यादव, जितेंद्र कुमार, राजन सहानी, राजकुमार और शिवचन्द सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

वन विभाग का कड़ा संदेश:

वन विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि जंगलों से अवैध कटान और लकड़ी की तस्करी करने वाले भू-माफियाओं और तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.