महराजगंज:निचलौल रेंज के मिश्रौलिया में मिला नर तेंदुए का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

निचलौल

महराजगंज जनपद सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत के पास एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत के पास एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं के बीच आपस में भीषण संघर्ष हुआ होगा, जिसमें यह नर तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। तेंदुए के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृत नर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत की असली और सटीक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम मिश्रौलिया में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत के पास एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि इलाके में वर्चस्व को लेकर दो तेंदुओं के बीच आपस में भीषण संघर्ष हुआ होगा, जिसमें यह नर तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। तेंदुए के शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृत नर तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मौत की असली और सटीक वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.