महराजगंज

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी निवासी व ‘होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष रौनियार ‘आज़ाद’ को रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अयोध्या में ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के इंडो-नेपाल सीमावर्ती कस्बा ठूठीबारी निवासी व ‘होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष रौनियार ‘आज़ाद’ को रक्तदान और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अयोध्या में ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया है।
राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस महोत्सव में 22 राज्यों तथा यूपी के 70 से अधिक जिलों के रक्तदाताओं और समाजशास्त्रियों ने भाग लिया।
विगत 9 वर्षों से शिक्षा, स्वैच्छिक रक्तदान व सामाजिक सरोकारों में सक्रिय आशुतोष को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर क्षेत्र के समाजसेवियों व शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












