महराजगंज

जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (सदर) का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, खान-पान और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (सदर) का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, खान-पान और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। छात्राओं के सटीक जवाबों पर उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने किचन और डाइनिंग हॉल का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता परखी और छात्राओं के साथ शाम का नाश्ता भी किया।
डीएम ने परिसर में बन रही कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्य की प्रगति भी देखी और कार्यदायी संस्था को तय गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आवासीय छात्राओं को safe, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में कोई कोताही न बरती जाए।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026







