शिकारपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकात

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2:00 बजे शिकारपुर पहुंचेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2:00 बजे शिकारपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पूर्व राज्य मंत्री व शिकारपुर के दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत शिकारपुर स्थित रानऊ रोड पर अवंतिका फार्म हाउस के पास तेजी से काम चल रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम लैंडिंग के लिए अवंतिका फार्म हाउस के ठीक बराबर में ही नया अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को समय से अंतिम रूप दे दिया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.