जौनपुर

जौनपुर जनपद के पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए ओबीसी कांग्रेस जौनपुर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए ओबीसी कांग्रेस जौनपुर के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा के समापन पर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो प्रमुख मांगें रखीं—आगामी 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के लिए एक पृथक कॉलम शामिल करने तथा पारदर्शी आंकड़ों के लिए ड्रॉप डाउन सूची प्रणाली के आधार पर संपूर्ण जातिगत जनगणना कराने की मांग की।
नेताओं ने कहा कि सामाजिक समानता और नीतियां बनाने के लिए सटीक आंकड़े जरूरी हैं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दौरान प्रेस सेवा पोर्टल पर ARN आवेदन भी जमा किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












