सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस की बड़ी कामयाबी, क्रेडिट कार्ड साइबर फ्रॉड के ₹1,13,850 पीड़ित के खाते में कराए वापस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण एवं धन रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा पुलिस और साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण एवं धन रिकवरी अभियान के तहत खेसरहा पुलिस और साइबर सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक पीड़ित के 1,13,850 रुपये सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं।

क्रेडिट कार्ड के जरिए हुई थी ₹1.44 लाख की ठगी

जानकारी के अनुसार, ग्राम सवाडाड़ (थाना खेसरहा) निवासी आवेदक बृजलाल श्रीवास्तव ने 10 जून 2026 को एनसीआरपी पोर्टल (शिकायत संख्या: 33106260133472) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड के जरिए 1,44,144 रुपये का अनधिकृत लेनदेन कर ठगी की है।

बैंक समन्वय से मिली सफलता

शिकायत मिलते ही खेसरहा थाना साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों व नोडल से लगातार समन्वय स्थापित किया। पुलिस की तत्परता और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप ठगी गई रकम में से ₹1,13,850 की धनराशि पीड़ित बृजलाल श्रीवास्तव के खाते में सुरक्षित वापस करा दी गई। पीड़ित ने अपनी डूबी हुई रकम वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम

सफलतापूर्वक रिकवरी कराने वाली साइबर टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी रवि प्रताप सिंह सेंगर, कांस्टेबल अभिषेक मौर्य, रिक्रूट आरक्षी नीरज कुमार तथा महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.