सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पथरा बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पथरा बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास जानलेवा हमला के मामले में वांछित चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 48/2026 धारा 109(1)/115(2)/352/351(3)/117(2)/3(5) BNS के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुर्तजा आलम, महबूद उर्फ माबूद आलम, मुस्तफा आलम और मशहूर आलम निवासी ग्राम गौरी पाठक (थाना पथरा बाजार) के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ला, रिक्रूट आरक्षी शिवांश, पुनीत कुमार तथा कांस्टेबल शिवभजन और प्रेमसागर चौधरी शामिल रहे।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












