बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के प्रचार-प्रसार अभियान के तहत शुक्रवार को कृषि भवन के सभागार में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के प्रचार-प्रसार अभियान के तहत शुक्रवार को कृषि भवन के सभागार में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुश्री संस्कृति गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माटीकला व्यवसाय से जुड़े कारीगरों, युवाओं और इच्छुक अभ्यर्थियों को विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
जागरूकता शिविर में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं. 14 अनीता सहानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य श्री राणाकुनाल सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक , जिला उद्यान अधिकारी और उपायुक्त उद्योग (जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र) सहित कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
माटीकला क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं
शिविर में उपस्थित अतिथियों ने कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि माटीकला के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कारीगरों से अपील की कि वे पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ आधुनिक तरीकों को अपनाएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति और आय में सुधार करें।
टूलकिट, प्रशिक्षण और बैंक ऋण की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने माटीकला प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट वितरण, बैंक ऋण और ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने उपस्थित प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और दस्तावेज प्रक्रियाओं को समझाया।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












