हापुड़
हापुड़ जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का गहन स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की।
सुरक्षा मानकों का पालन और निर्बाध सप्लाई प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र में निर्बाध और बाधारहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
संवेदनशील स्थानों पर रहेगी विशेष नजर
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने कांवड़ मार्ग के संवेदनशील इलाकों में ढीले तारों, पोल और विद्युत उपकरणों की समय रहते जांच कर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर कहीं भी तकनीकी खराबी आने पर उसका तत्काल निस्तारण किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













