हापुड़
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आकाश नाम के युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, वह अपने गांव से सब्जी लेकर अल्लाहबख्शपुर बेचने जा रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी आकाश नाम के युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, वह अपने गांव से सब्जी लेकर अल्लाहबख्शपुर बेचने जा रहा था। इसी दौरान बागड़पुर गांव में किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बागड़पुर के युवकों ने आकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घायल पीड़ित ने गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित का कहना है कि घटना 16 तारीख की है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित और उसके परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













