हापुड़
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा एक दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेखौफ दबंगों द्वारा एक दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ हमलावर अचानक दुकान के भीतर दाखिल हुए और लाठी-डंडों से दुकानदार पर हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने दुकान के अंदर जमकर तांडव मचाया और सामान में तोड़फोड़ की, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। अचानक हुई इस वारदात से बाजार और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













