जोगिया
सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया के ब्लॉक सभागार में वरिष्ठ MI आनंद कुमार श्रीवास्तव के विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया के ब्लॉक सभागार में वरिष्ठ MI आनंद कुमार श्रीवास्तव के विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर उनके कार्यकालों की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।
अधिकारी व कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति
विदाई समारोह में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, सहायक लेखा अधिकारी एम. पी. राना तथा एडीओ कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने आनंद कुमार श्रीवास्तव के कार्यकाल को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
ये लोग रहे मौजूद
समारोह में ब्लॉक परिवार के ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों), रोजगार सेवकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में:
ग्राम विकास अधिकारी/सचिव: परमात्मा यादव, मोहम्मद मुस्तफा, अभिषेक त्रिपाठी, विनय कुमार श्रीवास्तव, गौरव त्रिपाठी, रमेश सिंह, शैलेंद्र दुबे, दीपक श्रीवास्तव, शिव कुमार, संजय कनौजिया, सुशीला कुमारी, राजकुमार पासवान, अनिल कुमार पासवान, अख्तर खान, अबुसहमा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, शिवकुमार मिश्रा, रामबेलास और मनीराम।कर्मचारी व रोजगार सेवक, गुलाब, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार ब्रह्मचारी सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे।
पहले सवाल मेरा हथियार था,अब सॉल्यूशन मेरी ज़िम्मेदारी pic.twitter.com/i9apbtGKA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













