हापुड़
हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम सालेपुर कोटला में महज 5,000 रुपये के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम सालेपुर कोटला में महज 5,000 रुपये के लेनदेन को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट, पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की खबर है।
सूचना पर पहुंची पुलिस, तीन आरोपी हिरासत में
घटना की जानकारी मिलते ही थाना कपूरपुर पुलिस भारी बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया है।
लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सालेपुर कोटला में पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद को लेकर दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए थे। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गांव में पुलिस बल तैनात, जांच जारी
गांव में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026













