बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर आगामी श्रावण मास के कांवड़ मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को एलडीएवी कॉलेज सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर आगामी श्रावण मास के कांवड़ मेले को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को एलडीएवी कॉलेज सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए गए।
डीएम कुमार हर्ष ने जाह्नवी द्वार, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट और मस्तराम घाट पर कांवड़ियों के सुरक्षित स्नान हेतु बेरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, चेंजिंग रूम, प्रकाश, पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, सफाई और मोबाइल शौचालयों के पुख्ता प्रबंध करने को कहा। साथ ही कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त करने, गूलर के पेड़ों की छंटाई कराने, रूट डायवर्जन लागू करने और मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ व डीजे की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हो। कांवड़ मार्गों पर मोबाइल पुलिस व अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी क्राइम नरेश कुमार, एसडीएम अरुण कुमार, सीओ भरत सोनकर और ईओ गार्गी त्यागी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अनियंत्रित कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।@Uppolice @mirzapurpolice pic.twitter.com/FYfOIS1Ios
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













