बड़ौत
बागपत जनपद के बड़ौत में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बड़ौत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत में अपराध एवं अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बड़ौत पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शराब तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी कारें (हुंडई क्रेटा और मारुति स्विफ्ट) बरामद की गई हैं।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनमें से अवैध शराब की 26 पेटियां बरामद हुईं। मौके से ही पुलिस ने तीनों तस्करों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र भवर सिंह (निवासी: ग्राम सिनौली, थाना छपरौली),अर्जुन पुत्र सतवीर (निवासी: टीकरी, थाना दोघट),रोहित पुत्र रामकुमार (निवासी: टीकरी, थाना दोघट)
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा (UP 32 KX 6052) और मारुति सुजुकी स्विफ्ट (DL 3 CBS 6690) को कब्जे में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है।इस मामले में थाना बड़ौत पर मुकदमा संख्या 541/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 में केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
सफलता पाने वाली संयुक्त टीम उपनिरीक्षक सत्यम जंघाला, उपनिरीक्षक विकास चौहान, आबकारी निरीक्षक अमरनाथ, हेड कांस्टेबल राजन सिंह, सुनील कुमार तथा थाना बड़ौत व आबकारी विभाग के अन्य कर्मी।
महराजगंज। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सड़क पर कथित तौर पर सास और बहू के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/eqUilanQ49
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026













