बलिया
बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई।आपको बताते चले की बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, औद्योगिक सुरक्षा तथा मिनी औद्योगिक आस्थानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को बिना उचित कारण निरस्त न किया जाए। यदि आवेदन में कोई कमी हो तो बैंक आवेदक को उसे पूरा करने का मौका दें।
बैठक के दौरान मेसर्स आकृति फूड्स के पार्टनर पंकज पांडेय द्वारा हरिहरपुर मौजा स्थित मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर डीएम ने निर्माण खंड को सड़क की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं बनरही मिनी औद्योगिक आस्थान में नालियों की सफाई के लिए हनुमानगंज विकास खंड को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग को उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
डीएम ने नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो शिफ्टों में सफाई कराने, कर्मचारियों को ड्रेस कोड में रखने और बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












