जौनपुर: केले की खेती से बदली किसान भौम प्रकाश सिंह की तकदीर, 10 बीघे में सालाना 12 से 15 लाख का शुद्ध मुनाफा

जौनपुर

जौनपुर जनपद में पारंपरिक खेती की लीक से हटकर आधुनिक बागवानी को अपनाने से किसानों की आय में किस तरह इजाफा हो सकता है, इसकी मिसाल पेश की है जनपद जौनपुर के प्रगतिशील किसान भौम प्रकाश सिंह ने। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में पारंपरिक खेती की लीक से हटकर आधुनिक बागवानी को अपनाने से किसानों की आय में किस तरह इजाफा हो सकता है, इसकी मिसाल पेश की है जनपद जौनपुर के प्रगतिशील किसान भौम प्रकाश सिंह ने। वर्ष 1993 से कृषि कार्य से जुड़े भौम प्रकाश सिंह ने औद्यानिक फसलों का रुख कर केले की व्यावसायिक खेती शुरू की, जो आज उनके लिए समृद्धि और बेहतर आमदनी का मजबूत जरिया बन चुकी है।

वर्तमान में वे लगभग 10 बीघे क्षेत्रफल में केले की उन्नत खेती कर रहे हैं। भौम प्रकाश सिंह बताते हैं कि 10 बीघे में केले की फसल से उन्हें प्रतिवर्ष 18 से 20 लाख रुपये का कुल कारोबार प्राप्त होता है। खाद, सिंचाई, पौध और मजदूरी आदि की समस्त लागत निकालने के बाद उन्हें 12 से 15 लाख रुपये तक का शुद्ध मुनाफा आसानी से मिल जाता है।

खेत पर ही पहुंच जाते हैं खरीदार, बचती है ढुलाई की लागत

फसल के विपणन  को लेकर किसान को बाजार के चक्कर नहीं काटने पड़ते। भौम प्रकाश सिंह ने बताया कि फल पकने और कटाई के समय व्यापारी स्वयं सीधे उनके खेत पर पहुंच जाते हैं और थोक भाव में पूरी फसल खरीद लेते हैं। खेत से ही सीधी बिक्री होने के कारण मंडी तक माल ले जाने का भाड़ा, लोडिंग-अनलोडिंग का झंझट और समय दोनों की भारी बचत होती है।

उद्यान विभाग के अनुदान से मिली मजबूती

अपनी सफलता में सरकारी योजनाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें काफी संबल मिला। विभाग की ओर से केले के टिशू कल्चर पौधों पर मिलने वाले शासकीय अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती को वैज्ञानिक, व्यवस्थित और अधिक लाभप्रद बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य किसानों के लिए प्रेरणा

अपने अनुभव साझा करते हुए प्रगतिशील किसान भौम प्रकाश सिंह ने अन्य अन्नदाताओं से भी परंपरागत खेती के साथ नकदी व औद्यानिक फसलों को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसान भाई उद्यान विभाग से संपर्क साधकर सरकारी योजनाओं व तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। सही तकनीक, उचित फसल प्रबंधन और सीधी मार्केटिंग के जरिए केले की खेती किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.