जौनपुर

जौनपुर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के व्यस्ततम चौराहों पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को शहर के व्यस्ततम चौराहों पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात निरीक्षक मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने और पॉलिटेक्निक व जेसीस चौराहा पर वाहन चालकों तथा राहगीरों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षित सफर के तौर-तरीके समझाए।
अभियान के दौरान टीआई मनोज पाण्डेय ने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से मानक के अनुसार हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करें और ट्रैफिक सिग्नलों व जेब्रा क्रॉसिंग का सम्मान करें।
इसके साथ ही पुलिस टीम ने चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने, ईयरफोन का इस्तेमाल न करने तथा कभी भी शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी।
यातायात निरीक्षक मनोज पाण्डेय ने कहा कि यातायात नियमों का पालन महज पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की जिंदगी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। थोड़ी सी जल्दबाजी या लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सड़क पर अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












