सिद्धार्थनगर: 21 जोड़ी चांदी जैसे पायल के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस और SSB ने ककरहवा बॉर्डर पर दबोचा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाना पुलिस और एसएसबी (SSB) ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सीमा स्तंभ संख्या 543/01 के पास चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने एक भारतीय अभियुक्त को 21 जोड़ी सफेद धातु पायलऔर एक साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद सामान का कुल वजन लगभग 651 ग्राम बताया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सोमवार को ककरहवा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम और एसएसबी जवानों के साथ सीमा पर सघन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध अवस्था में आ रहे साइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध पायल बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परशुराम गुप्ता (59 वर्ष) पुत्र तीरथ गुप्ता, निवासी ग्राम सलहन्तपुर, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। पुलिस और एसएसबी टीम ने बरामद सामान व साइकिल को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त सामान को कस्टम कार्यालय ककरहवा सौंप दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में ककरहवा चौकी प्रभारी उ.नि. प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आत्मानंद यादव, कांस्टेबल अनुराग तिवारी तथा एसएसबी ककरहवा के उ.नि.सा. हमीर सिंह, आ.सा. अनुपति राजी रेडी और आ.सा. अनंताराज ऐ. शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.