महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे के मुख्य तिराहे पर स्थित ‘शिवम ऑटो पार्ट्स’ की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सांप दिखाई दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे के मुख्य तिराहे पर स्थित ‘शिवम ऑटो पार्ट्स’ की दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक सांप दिखाई दिया। दुकान के अंदर सांप मौजूद होने की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर उत्सुक और भयभीत लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
रेस्क्यू टीम ने मशक्कत के बाद पाया काबू
घटना की सूचना तुरंत ‘साहनी रेस्क्यू टीम’ के प्रमुख रामबचन साहनी को दी गई। सूचना मिलते ही रामबचन साहनी अपने सहयोगियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। थोड़ी देर की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
घबराएं नहीं, रेस्क्यू टीम को दें सूचना रामबचन साहनी
सफल रेस्क्यू के बाद टीम प्रमुख ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहीं भी जहरीला या सामान्य सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने या मारने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें, ताकि इंसान और जीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में रिकॉर्ड के साथ लगातार तीसरा गोल्ड जीतकर रचा इतिहास pic.twitter.com/dWpE1vBBPC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026












