महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर बजरंग दल निकालेगा 4 दिवसीय ‘शौर्य जागरण यात्रा’, SP से की सुरक्षा की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में प्रस्तावित चार दिवसीय ‘शौर्य जागरण यात्रा’ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में प्रस्तावित चार दिवसीय ‘शौर्य जागरण यात्रा’ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल (गोरक्ष प्रांत) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने यात्रा मार्ग और सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंध तथा सीमा चौकियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की मांग की है।

25 से 28 सितंबर तक निकलेगी यात्रा

बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, यह शौर्य जागरण यात्रा 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। यात्रा पडरौना (कुशीनगर) से शुरू होकर महराजगंज, नौतनवा और सिद्धार्थनगर होते हुए भारत-नेपाल सीमा से सटे कस्बों, सीमा चौकियों और प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और जन-जागरूकता मुख्य उद्देश्य

प्रार्थना पत्र के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा, अखंडता और जन-जागरूकता का संदेश पहुंचाना है। सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए संगठन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध व सहयोग सुनिश्चित करने की अपील की है।

6 प्रमुख सीमा चौकियों पर विशेष समन्वय की मांग

बजरंग दल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की संवेदनशीलता के मद्देनजर विशेष रूप से छह प्रमुख सीमा चौकियों—ठूठीबारी, सोनौली, ककरहवा, अलीगढ़वा, सुनवा और बढ़नी पर पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया है। संगठन ने मांग की है कि इन क्षेत्रों में भारी आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

ज्ञापन सौंपते समय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, सहसंयोजक हरिशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अवनीश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद और कार्यकर्ता रवि कुमार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान