अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के शिक्षा और मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनूपशहर निवासी प्रोफेसर शोभित कुमार को आईसीएसआई (ICSI) शिक्षक कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिक्षा और मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनूपशहर निवासी प्रोफेसर शोभित कुमार को आईसीएसआई (ICSI) शिक्षक कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (NIRC) के गाजियाबाद चैप्टर द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।
विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन का संकल्प
सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रोफेसर शोभित कुमार ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा से कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विद्यार्थियों और युवा साथियों को सही दिशा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए वे निरंतर सीखने और उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, और वे इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखेंगे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, प्रबंधन और कॉर्पोरेट सेक्टर से जुड़े कई गणमान्य शिक्षाविद व विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रोफेसर शोभित कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












