दहेज में ₹50 हजार और बाइक की मांग; पति ने मायके पहुंचकर पत्नी से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र के गांव खरवहिया नंबर 2 में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक पति द्वारा पत्नी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पढ़ुआ क्षेत्र के गांव खरवहिया नंबर 2 में दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर एक पति द्वारा पत्नी से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित राजेंद्र निवासी खरवहिया नंबर 2 के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री रूबी का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव तेतारपुर निवासी बिहारी पुत्र रमाशंकर के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति बिहारी ₹50,000 नगद और एक मोटरसाइकिल की मांग को लेकर रूबी को प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी न होने के कारण रूबी पिछले 1 वर्ष से अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।

आरोप है कि 23 जुलाई 2026 को आरोपी पति मायके पहुंचा और रूबी के साथ लात-घूसों तथा डंडों से जमकर मारपीट की। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी पढ़ुआ मोहित पुण्डिर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.