महराजगंज: बेकाबू पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी भीषण टक्कर, बैक करके दोबारा रौंदने का आरोप; चालक गंभीर रूप से घायल

बागापार

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा राजा गांव के पूरब ईंट-भट्ठे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा राजा गांव के पूरब ईंट-भट्ठे के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फुरसतपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पहली टक्कर के बाद पिकअप चालक ने वाहन को बैक किया और ई-रिक्शा में दोबारा टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।

स्कूल में बच्चों को छोड़कर घर लौट रहा था चालक

मिली जानकारी के अनुसार, बरगदवा राजा निवासी राजेश यादव पुत्र रामलखन गुरुवार को अपने ई-रिक्शा से बच्चों को बेलवाकाजी स्थित एक विद्यालय छोड़ने गए थे। सुबह करीब 11:30 बजे जब वह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे, तभी बरगदवा राजा ईंट-भट्ठे के पास फुरसतपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप (संख्या: यूपी 56 एटी 6195) ने ई-रिक्शा में सामने से सीधी टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। आरोप है कि चालक ने इसके बाद गाड़ी बैक कर फिर से ई-रिक्शा पर चढ़ा दी, जिससे राजेश के सिर में गंभीर चोटें आईं।

टला बड़ा हादसा, जिला अस्पताल रेफर
.
स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में स्कूली बच्चे सवार नहीं थे, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने राजेश को आनन-फानन में फुरसतपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।

पिकअप की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही बागापार चौकी के पुलिसकर्मी श्याम जी यादव सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

इस संबंध में बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। दुर्घटना में शामिल पिकअप का नंबर पुलिस के पास आ चुका है और वाहन तथा चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.