लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम तिकौना फार्म में जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम तिकौना फार्म में जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित विनय कुमार पुत्र श्रीराम का आरोप है कि पड़ोस के दबंग जबरन उनकी जमीन पर लगे पेड़ पर कब्जा करना चाहते हैं और विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार, 18 जून 2026 को विवाद होने पर उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी और थाना मझगई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि पड़ोसी रामकुमार, अरुण कुमार, सीमा देवी और उषा देवी जमीन पर पत्थर गाड़कर जबरन अपना दावा ठोक रहे हैं।
प्रार्थना पत्र दिए करीब डेढ़ महीना (1 महीना 15 दिन) बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद पीड़ित ने 24 जुलाई 2026 को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित विनय कुमार ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय और दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













