बड़ौत: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट में भगदड़, MLC प्रत्याशी स्वराज पाल दुहूण ने बड़ौत से शुरू किया चुनाव प्रचार

बड़ौत

बागपत जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) में अंदरूनी हलचल और भगदड़ की स्थिति स्पष्ट दिखाई देने लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) में अंदरूनी हलचल और भगदड़ की स्थिति स्पष्ट दिखाई देने लगी है। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत में शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते हुए संघ के बागपत जिलाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के बिना संगठन में उनका अभाव साफ नज़र आ रहा है। प्रदेश स्तर पर भी संगठन में खींचतान मची हुई है।

शर्मा गुट को बड़ा झटका: वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने छोड़ा साथ

जिलाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह ने दावा किया कि शर्मा गुट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देव भास्कर तिवारी ने शर्मा गुट को अलविदा कह दिया है और वे चेतनारायण/चंदेल गुट में शामिल हो गए हैं। इस दलबदल से माध्यमिक शिक्षक संघ के सियासी समीकरण बदलने लगे हैं।

स्वराज पाल दुहूण ने बड़ौत से किया चुनावी शंखनाद

संगठन के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री स्वराज पाल दुहूण ने अपने चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुभारंभ महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत से किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा।

संगठन ने जनपद बागपत को दूसरी बार यह गौरवमयी अवसर दिया है, इसलिए बागपत के प्रत्येक शिक्षक का दायित्व और भी बढ़ जाता है।

विभिन्न विद्यालयों में किया जनसंपर्क
शुक्रवार को अपने प्रचार अभियान के दौरान प्रत्याशी स्वराज पाल दुहूण ने कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का दौरा किया:

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बड़ौत

आदर्श इंटर कॉलेज, नगला,श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, बलेनी,देव इंटर कॉलेज, डोलचा,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दत्तनगर

इन दौरों के दौरान उन्होंने संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धियों को गिनाया और शिक्षक-शिक्षिकाओं की समस्याओं व मांगों को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

बैठक एवं प्रचार में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. राजबीर सिंह, जिला मंत्री हरेंद्र नाथ सहाय, चुनाव सह-संयोजक सुधीर कुमार, पूर्व जिला मंत्री जितेश तोमर एवं संयुक्त मंत्री मनीष जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.