बांसपार बैजौली में कूड़े का अंबार बरकरार: एडीओ पंचायत के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई सफाई, ग्रामीणों में आक्रोश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर  विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बांसपार बैजौली टोला स्थित छावनी बगीचा के समीप लंबे समय से लगा कूड़े का अंबार ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सदर विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बांसपार बैजौली टोला स्थित छावनी बगीचा के समीप लंबे समय से लगा कूड़े का अंबार ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। एडीओ पंचायत नजीर अहमद द्वारा जल्द निस्तारण का आश्वासन दिए जाने के बावजूद धरातल पर अब तक कोई सफाई नहीं कराई गई है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप, बीमारियों का बढ़ा खतरा

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, लखन साहनी और मलखा साहनी ने बताया कि कूड़े के ढेर से उठती सड़ांध के कारण आसपास रहना दूभर हो गया है। हालिया बारिश के चलते स्थिति और विकराल हो गई है। कूड़े में पानी जमा होने से मच्छरों और जहरीले कीटों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।

इस मार्ग से रोजाना दर्जनों राहगीर व ग्रामीण आवाजाही करते हैं, जिन्हें दुर्गंध और गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

झूठा साबित हुआ प्रशासनिक आश्वासन

गौरतलब है कि पूर्व में एडीओ पंचायत नजीर अहमद ने मामले की जांच कराकर शीघ्र सफाई व्यवस्था कराने का दावा किया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द से जल्द कूड़ा उठवाकर नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.