असौवा में सचिवालय मार्ग दशकों से जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश; ग्राम प्रधान ने जल्द इंटरलॉकिंग कराने का दिया आश्वासन

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत असौवा के मजरा आम खेरवा में सचिवालय जाने वाला मुख्य मार्ग दशकों से जर्जर स्थिति में है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत असौवा के मजरा आम खेरवा में सचिवालय जाने वाला मुख्य मार्ग दशकों से जर्जर स्थिति में है। नियमित आवागमन के बावजूद सड़क की मरम्मत न होने से स्थानीय ग्रामीणों और कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

जर्जर सड़क से आवागमन में भारी परेशानी

स्थानीय निवासी विजय कुमार, नन्हेंलाल, रवि कुमार, रूपनलाल, गुड्डू और त्रिमोहन लाल ने बताया कि सचिवालय भवन तक पहुंचने वाला यह रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। सड़क पर झाड़ियां व घास उग आई हैं और सफाई न होने के कारण स्थिति बदतर हो गई है। इंटरलॉकिंग न होने से यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों, लेखपाल, सेक्रेटरी और अन्य अधिकारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

ग्राम प्रधान का आश्वासन
समस्या से अवगत कराए जाने पर ग्राम पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार का कहना है:

“इस कार्य को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराकर और सफाई करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम हो सके।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.