लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड पसगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सल्लिया (जंगबहादुरगंज) में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड पसगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सल्लिया (जंगबहादुरगंज) में बेसहारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़कों और चौराहों पर गोवंश के झुंड जमा होने से आमजन का निकलना दूभर हो गया है। आगामी सावन माह की कांवड़ यात्रा से ठीक पहले यह स्थिति स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
खोखले साबित हुए प्रशासनिक दावे
बुधवार को पसगवां विकासखंड के कैटल कैचर दस्ते ने NH-30 और सल्लिया मार्ग से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का दावा किया था। हालांकि, यह अभियान पूरी तरह बेअसर साबित हुआ। सूर्यास्त होते ही सल्लिया के पुलिस चौकी मोड़, पसगवां तिराहा और छोटी काशी मार्ग पर फिर से गोवंश का जमावड़ा लग गया। रात के समय सड़कों पर घूमते पशुओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहा।
सांडों की लड़ाई से मंडरा रहा जानलेवा खतरा
सड़कों पर आपस में भिड़ते पशुओं के कारण कई बार व्यापारी और राहगीर चोटिल हो चुके हैं, साथ ही वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थिति किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकती है।
ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार का पक्ष
“अब तक कई बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा चुका है। पशुओं को काबू करने में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले चरणबद्ध तरीके से सभी गोवंश को गौशाला में संरक्षित कर दिया जाएगा।”
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026






















