लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के जनशिक्षा समिति अवध प्रांत के लखीमपुर संकुल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय योजना बैठक बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के जनशिक्षा समिति अवध प्रांत के लखीमपुर संकुल के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शिशु मंदिरों के प्रधानाचार्यों की एक दिवसीय योजना बैठक बुधवार, 22 जुलाई को आयोजित की गई। यह बैठक विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना परिसर में संपन्न हुई।
दीप प्रज्वलन व अतिथियों का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन और वंदना के साथ हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश निरीक्षक मिथिलेश कुमार अवस्थी, सीतापुर के संभाग निरीक्षक रणवीर सिंह, प्रदेश मंत्री कौशल किशोर वर्मा, जिला मंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, डॉ. रामनरेश शर्मा, विद्यालय व्यवस्थापक रवि भूषण साहनी और प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
चंदन चौकी शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बलदेव ने अतिथियों का स्वागत रोली-बैज व स्मृति चिह्न भेंट कर कराया। उप प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र कुमार बाजपेई ने भी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
47 प्रधानाचार्यों की सहभागिता व शिशुओं का मार्गदर्शन
बैठक में संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए 47 प्रधानाचार्यों ने भाग लिया और शैक्षणिक व संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
इसके अतिरिक्त, प्रदेश व संभाग निरीक्षकों ने विद्यालय की वंदना सभा में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से मार्गदर्शित किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर का समस्त आचार्य परिवार भी मौजूद रहा।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













