लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बांकेगंज की असौवा ग्राम पंचायत के मजरा आम खेरवा स्थित पंचायत सचिवालय का शौचालय पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल पड़ा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बांकेगंज की असौवा ग्राम पंचायत के मजरा आम खेरवा स्थित पंचायत सचिवालय का शौचालय पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल पड़ा है। सरकारी भवनों के रखरखाव और स्वच्छता को लेकर शासन द्वारा फंड दिए जाने के बावजूद देखरेख के अभाव में शौचालय की स्थिति खस्ताहाल है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
सचिवालय आने वाले लोग परेशान, रखरखाव पर उठे सवाल
स्थानीय ग्रामीण राजकुमार, राम बहादुर, राजेंद्र कुमार, प्यारेलाल, लालाराम और नेतराम का कहना है कि सचिवालय परिसर की हालत लगातार बिगड़ रही है। शौचालय के उपयोग में न होने के कारण यहां आने वाले ग्रामीणों और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस बदहाली के संबंध में कई बार पंचायत स्तर पर ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन लंबे समय से कोई समाधान नहीं हुआ।
ग्राम प्रधान ने स्वीकार की देरी, जल्द निर्माण का आश्वासन
समस्या के संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान मनोज कुमार से बात करने पर उन्होंने कार्य में हुई देरी को स्वीकार किया।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













