सीडीओ के निरीक्षण में 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गायब; मानदेय रोकने और सेवा समाप्ति के निर्देश, अधिकारियों का वेतन भी अटका

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के औचक निरीक्षण के दौरान जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकत्रियां अनुपस्थित पाई गईं, जिसके बाद उनके मानदेय को रोकने और सेवा समाप्ति की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, ढिलाई बरतने पर संबंधित सुपरवाइजर और सीडीपीओ का वेतन रोकने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

निरीक्षण में सामने आई बड़ी खामियां

ब्लॉक लखीमपुर के बांसताली केंद्र की कार्यकत्री नीलम देवी अनुपस्थित मिलीं, जहां नामांकित 32 बच्चों के सापेक्ष केवल 6 बच्चे उपस्थित थे। इसके अलावा सरखनपुर प्रथम केंद्र की कार्यकत्री सुनीता वर्मा और सरखनपुर द्वितीय केंद्र की कार्यकत्री राजेश कुमारी भी गैरहाजिर पाई गईं। ये केंद्र केवल सहायिकाओं के भरोसे चलते मिले और बच्चों की उपस्थिति बेहद निराशाजनक दर्ज की गई।

अधिकारियों पर गिरी गाज, डीपीओ को फटकार

निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर सीडीओ ने पर्यवेक्षण में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की:

वेतन पर रोक: संबंधित ब्लॉक के सुपरवाइजर और सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

निगरानी के कड़े आदेश: जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी केंद्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सीडीओ अभिषेक कुमार का बयान

“आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की अनुपस्थिति से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाली पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी औचक निरीक्षण का दौर जारी रहेगा।”

लगातार सामने आ रही है लापरवाही

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व चहलपुर आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भी कार्यकत्री गैरहाजिर पाई गई थी। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर निचले कर्मचारियों के साथ-साथ उच्च अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.