सिद्धार्थनगर: डीएम ने जोगिया के नादेपार पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं में तेजी लाने के दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत नादेपार स्थित पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विकास खंड जोगिया के ग्राम पंचायत नादेपार स्थित पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव और ग्रामीणों को मिलने वाली जनसुविधाओं की बारीकी से पड़ताल की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी और ई-श्रम कार्ड बनाने के कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक या तहसील के चक्कर न काटने पड़ें। पंचायत सहायक समय से उपस्थित रहकर ग्रामीणों के ऑनलाइन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने गांवों में डुग्गी-मुनादी कराकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी बीडीओ जोगिया रामानंद वर्मा और ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान