शाहगंज :NEET में AIR 3001 हासिल करने वाले उत्पल कृष्ण सम्मानित; बोले लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित

शाहगंज

जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3001 प्राप्त करने वाले आरके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के मेधावी छात्र उत्पल कृष्ण के लिए संस्थान परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3001 प्राप्त करने वाले आरके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन के मेधावी छात्र उत्पल कृष्ण के लिए संस्थान परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं संस्थान के प्रबंधक डॉ. जे.पी. दुबे ने मेधावी छात्र उत्पल को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता”: डॉ. जे.पी. दुबे

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. जे.पी. दुबे ने कहा, “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। उत्पल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि संस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

शाहगंज क्षेत्र के गांव में रहकर की तैयारी, सीमित संसाधनों को नहीं बनने दिया बाधा
सम्मान प्राप्त करने के बाद उत्पल कृष्ण ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इसी वर्ष आरके ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।

उत्पल ने बताया कि उन्होंने शाहगंज (जौनपुर) क्षेत्र स्थित अपने गांव में ही रहकर नियमित पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, परिवार के अटूट सहयोग और स्व-अध्याय (Self-Study) के बल पर ही उन्होंने नीट परीक्षा में AIR 3001 हासिल की है।

उत्पल कृष्ण का युवाओं को संदेश यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट है और आप पूरी ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं, तो सीमित साधन कभी आपकी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते।

कार्यक्रम के समापन पर संस्थान परिवार व अध्यापकों ने उत्पल कृष्ण को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह भविष्य में एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.