सिद्धार्थनगर: माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय में कन्या जन्मोत्सव, अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के एमसीएच विंग स्थित लेबर वार्ड में मंगलवार, 21 जुलाई को कन्या जन्मोत्सव, अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सा महाविद्यालय के एमसीएच विंग स्थित लेबर वार्ड में मंगलवार, 21 जुलाई को कन्या जन्मोत्सव, अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह रहीं। उन्होंने नवजात शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कार के अवसर पर केक काटा और बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमती बबीता सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं उनके परिजनों को प्रेरित किया कि वे इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर

चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि संस्थान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.