फरेंदा
महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने बलात्कार के प्रयास (376/511) और SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
गिरफ्तार अभियुक्त उमेश यादव (उम्र 38 वर्ष) पुत्र शंकर यादव, ग्राम मल्हनी फुलवरिया, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज का निवासी है।
अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरंदरपुर में मु०नं० 222/2018 के तहत धारा 323, 504, 506, 452, 354, 376, 511 भादवि (IPC) एवं 3(2)5 SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से वांछित चल रहा था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी (CO) फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरंदरपुर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:00 बजे मल्हनी फुलवरिया पुल के पास घेराबंदी कर वारंटी उमेश यादव को नियमानुसार हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ०नि० राहुल यादव (थाना पुरंदरपुर),का० सतीश कुमार (थाना पुरंदरपुर),आर०का० मो० आलम (थाना पुरंदरपुर)
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













