बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम याबापुर स्थित पंचायत सचिवालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम याबापुर स्थित पंचायत सचिवालय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिवालय में नियुक्त पंचायत सहायका अपने निर्धारित कार्य समय के दौरान नियमित रूप से अनुपस्थित रहता है, जिससे ग्रामीण सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजी कार्यों के लिए भटकने को मजबूर हैं।
सरकारी दफ्तर में ट्यूशन पढ़ाने का गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि सरकारी कार्य समय के दौरान तो पंचायत सचिवालय लगभग बंद ही रहता है, लेकिन शाम 4 बजे से 6 बजे के बीच सहायका वहां बच्चों को निजी ट्यूशन पढ़ाता है। सरकारी भवन का निजी इस्तेमाल किए जाने और कार्य समय में गायब रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पंचायत सचिवालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम प्रधान के खिलाफ आक्रोश, BDO से शिकायत
सहायका की इस मनमानी और व्यवस्था पर ध्यान न देने को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रेमचंद के प्रति भी गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी सोहनवीर सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। विरोध दर्ज कराने वालों में रामकुमार शर्मा, हरिओम शर्मा, भगवती सिंह, विक्रम सिंह ,कांती प्रसाद शर्मा, भूरा शर्मा, संजय शर्मा, विपिन शर्मा और राजू शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
जांच के बाद होगी सख्त विभागीय कार्रवाई: सोहनवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी (दानपुर)
मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में सहायका कार्य समय के दौरान अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसे नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही, इस तरह की लापरवाही पर नियम अनुसार आवश्यक विभागीय कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













