सिद्धार्थनगर:सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने सदर विधायक और RTO आए एक साथ, दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक श्याम धनी राही ने एआरटीओ (RTO) संजय सिंह से औपचारिक मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सदर विधायक श्याम धनी राही ने एआरटीओ (RTO) संजय सिंह से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद विधायक और एआरटीओ ने संयुक्त बयान जारी कर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिक उद्देश्य

मुलाकात के दौरान सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि सड़क हादसों में होने वाली जनहानि अत्यंत दुखद है। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां आवश्यक सुधार किए जाएं। विधायक ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा से ज्यादा कमी आए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा हो सके।

जागरूकता और नियमों के पालन पर जोर

वहीं, एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

सदर विधायक और RTO ने संयुक्त रूप से आम जनता और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। उन्होंने कहा कि गति सीमा का ध्यान रखने और सतर्कता से वाहन चलाने से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.