सिसवा बाजार में उमड़ा व्यापारियों का सैलाब: सिसवा को तहसील बनाने और नौतनवा में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की उठी जोरदार मांग

महराजगंज

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज की एक महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक रविवार 19 जुलाई को सिसवा बाजार के सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन निकट थाना कोठीभार में सकुशल संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद महराजगंज की एक महत्वपूर्ण जिला कार्यसमिति बैठक रविवार 19 जुलाई को सिसवा बाजार के सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर स्थित सिल्वर फीनिक्स अतिथि भवन निकट थाना कोठीभार में सकुशल संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे से शुरू हुई इस बैठक में जिले के कोने-कोने से आए व्यापारियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

प्रमुख नगरों के व्यापारियों ने गिनाईं समस्याएं और सुझाव

बैठक में महराजगंज, फरेंदा, पुरैना, नौतनवा, मिठौरा, घुघली, सिसवा, ठूठीबारी और निचलौल सहित सभी प्रमुख नगरों के व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी नगरों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, व्यापारिक हितों और उनके समाधान के लिए आगामी योजनाओं से जिला कार्यसमिति को अवगत कराया।

सिसवा को तहसील बनाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर

बैठक में जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सिसवा बाजार जनपद की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में से एक है, लेकिन आज भी यह विकास से अपेक्षित है। सिसवा के चौमुखी विकास के लिए इसे तहसील बनाया जाना बेहद जरूरी है।
इस प्रस्ताव पर पूरे महराजगंज से आए व्यापारियों ने एक स्वर में अपने दोनों हाथ उठाकर सिसवा को तहसील बनाने की मांग को अपनी पूर्ण स्वीकृति प्रदान की। वहीं, दूसरी तरफ नौतनवा के व्यापारियों ने नौतनवा में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।

9 अगस्त को दिल्ली चलो का आह्वान

बैठक में आगामी 9 अगस्त को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि महराजगंज जनपद से भारी संख्या में व्यापारी दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

समस्याओं के समाधान और संगठन मजबूती पर जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा: “आज व्यापारियों ने जो भी समस्याएं उठाई हैं, उन्हें प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन सभी मुद्दों से दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष जी को भी अवगत कराया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए हर नगर इकाई में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।”

इस दौरान संगठन विस्तार करते हुए सिसवा नगर में युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पद पर चंदन सोनी के नाम की घोषणा की गई और उनकी नई टीम को मनोनीत किया गया।

सफल संचालन और गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल जी ने किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक सिसवा के नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा जी रहे।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे

सुरेश रूंगटा, प्रमोद जायसवाल, जय प्रकाश भालोटिया, जितेंद्र वर्मा, रोशन लाल वर्मा, हरिराम भालोटिया, बाबू लाल अग्रवाल, शिव जी सोनी, योगेश जायसवाल, बच्चन जी, राजेंद्र पटेल जी, सुधाकर पटेल जी, किशन जायसवाल जी, धर्मवीर सोनी, बृजकिशोर जायसवाल, दिनेश सोनी जी, रामचंद्र रावत, मनोज पूरी, अमित पूरी, उदित नारायण, नदीम अब्बासी जी, दयाराम मोदनवाल जी, राधेश्याम सिंह जी, ओम प्रकाश वर्मा जी, राजा राम जायसवाल जी, जयराम सिंह जी, अंकुर अग्रवाल जी, चंदन सोनी जी, सुनील केसरी जी, अमरेंद्र मल्ल जी, वैष्णो सोनी जी, काली जायसवाल जी, उमाशंकर जायसवाल जी, आशीष अग्रवाल जी, बिपिन जायसवाल, शैलेश पांडे जी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.