महराजगंज
महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम से जुड़े विभिन्न मुकदमों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध शराब का विधिक रूप से निस्तारण (नष्ट) कर दिया है।
अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शराब का निस्तारण
यह पूरी कार्रवाई माननीय अपर सिविल जज (प्रवर खंड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज के आदेशों के अनुपालन में की गई। थाना ठूठीबारी परिसर में आयोजित निस्तारण प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से नायब तहसीलदार निचलौल अंकुर सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। इन अधिकारियों के साथ ही भवन निर्माण मजदूर व्यापार मंडल ठूठीबारी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कुल 17 मुकदमों से संबंधित 381.93 लीटर अवैध शराब को विधिवत नष्ट किया गया।
नष्ट की गई शराब का विवरण
निस्तारित की गई कुल 381.93 लीटर अवैध शराब में विभिन्न श्रेणियों की देशी व विदेशी शराब शामिल थी, जिसका विवरण निम्नवत है:
नेपाली शराब: 246.6 लीटर
बंटी-बबली (देशी शराब): 55.5 लीटर
बियर: 44 लीटर
अंग्रेजी रम: 80.5 लीटर
अंग्रेजी शराब: 5.58 लीटर
‘ऑपरेशन क्लीन’ से शराब तस्करों में हड़कंप
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत थानों के मालखानों में वर्षों से लंबित पड़े मादक पदार्थों और मुकदमों से संबंधित अवैध खेप का निस्तारण न्यायालय के आदेश पर किया जा रहा है।
इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों और माफियाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसी कठोर विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













