महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धर्मौली स्थित बड़ी नहर में देखी गई डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के लिए रविवार तड़के करीब तीन बजे से वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धर्मौली स्थित बड़ी नहर में देखी गई डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के लिए रविवार तड़के करीब तीन बजे से वन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। डॉल्फिन के संभावित स्थान पर पूरी निगरानी रखी जा रही है ताकि उसके दिखाई देते ही तत्काल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
सर्च अभियान में गोरखपुर के डीएफओ, कुशीनगर के डीएफओ, एसडीओ कुशीनगर सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ श्यामदेउरवा थाने के फोर्स मौजूद हैं। इसके अलावा लखनऊ से पहुंची डॉल्फिन एंबुलेंस की विशेषज्ञ टीम और वन्यजीव विशेषज्ञ भी अभियान में शामिल हैं। पूरी टीम नहर के किनारे लगातार निगरानी कर रही है तथा आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ हर स्थिति के लिए तैयार है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डॉल्फिन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जैसे ही उसका सटीक लोकेशन मिलेगा, प्रशिक्षित टीम वैज्ञानिक तरीके से उसका रेस्क्यू कर सुरक्षित जलाशय में छोड़े जाने की कार्रवाई करेगी।
हालांकि खबर लिखे जाने तक डॉल्फिन का कोई नया लोकेशन नहीं मिल सका था और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नहर के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा रेस्क्यू अभियान में सहयोग करें।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













