महराजगंज: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सिन्दुरिया पुलिस ने अपहृता को किया सकुशल बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सिन्दुरिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जहां एक ओर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं दूसरी ओर वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तहरीर के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई को थाना सिन्दुरिया पर एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।

विवेचना में बढ़ीं संगीन धाराएं, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और शनिवार, 17 जुलाई 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा की गई तफ्तीश, संकलित साक्ष्यों और न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) (दुष्कर्म) तथा 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई।

इसी क्रम में सिन्दुरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर मुकदमे के वांछित अभियुक्त साहेब उर्फ अतहर अली (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र खुशबुद्दीन, निवासी ग्राम हरखोड़ा, थाना सिन्दुरिया को ग्राम परसामीर स्थित एक निर्माणाधीन पुलिया के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार महराजगंज भेज दिया गया है।

इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े दिशा-निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा अंजाम दी गई।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.