30 साल पुराने लूट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा पुलिस ने वर्ष 1996 के लूट के एक मामले में 30 वर्षों से वांछित चल रहे वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा पुलिस ने वर्ष 1996 के लूट के एक मामले में 30 वर्षों से वांछित चल रहे वारंटी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मुकदमा से संबंधित वांछित वारंटी दीपचंद (65 वर्ष) पुत्र चोकट, निवासी असना बड़ा, थाना अहिरौली, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहा था। कतरारी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने टीम के साथ उसे शनिवार को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.