अहिरौली की बड़ी नहर में फंसी डॉल्फिन को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग से सुरक्षित संरक्षण की मांग

महराजगंज

परतावल/महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा अहिरौली स्थित बड़ी नहर में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रही डॉल्फिन को शनिवार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

परतावल/महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के ग्राम सभा अहिरौली स्थित बड़ी नहर में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रही डॉल्फिन को शनिवार को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दुर्लभ जलीय जीव के नहर में आने की सूचना से आसपास के गांवों के लोग लगातार उसे देखने पहुंच रहे थे। वहीं ग्रामीणों को आशंका थी कि यदि समय रहते उसे सुरक्षित नहीं निकाला गया तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती है।
शनिवार को दोपहर में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से सावधानीपूर्वक जाल की मदद से डॉल्फिन को नहर से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डॉल्फिन को सुरक्षित निकालने के बाद लोगों ने वन विभाग व संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉल्फिन का नहर में पहुंचना अत्यंत दुर्लभ घटना है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि इस संरक्षित जलीय जीव को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में पहुंचाकर उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.